Tuesday, October 20th, 2026

इंदौर नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाले में ईडी ने मास्टर माइंड और अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापा मारा

इंदौर
इंदौर नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाले में सोमवार को ईडी ने मास्टर माइंड अभय राठौर और अकाउंटेंट अनिल गर्ग के ठिकानों पर छापा मारा। ईडी ने करीब 12 जगह छापेमारी कार्रवाई की। सुबह-सुबह ईडी की टीम महालक्ष्मी नगर में अनिल गर्ग के यहां पहुंची।

घर पर टीम देखकर परिवार के लोग घबरा गए। राठौर और गर्ग के ठिकानों के साथ ही उनके रिश्तेदारों के घर भी ईडी ने छापा मारा। इन लोगों से बंद कमरे में अभी ईडी पूछताछ कर रही है।

फिलहाल किसी भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि 125 करोड़ के घोटाले में पुलिस ने करीब 20 कर्मचारी और ठेकेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित अभी जेल में है। इस घोटाले का मास्टर माइंड अभय राठौर है।

 

#Indore Municipal Corporation

Source : Agency

पाठको की राय