Thursday, October 22nd, 2026

कर्मचारी संघ अजाक्स के चुनाव मे मतदाता सूची को लेकर आयी गहमा गहमी

पिपरिया
अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ अजाक्स के चुनाव के दौरान जनपद पंचायत पिपरिया मे मतदाता सूची को लेकर हंगामा की स्थिति बनी। जनपद पंचायत मे अजाक्स के होशंगाबाद जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर मतदान हो रहा था इसी दौरान कई मतदाताओ के नाम नही आने पर उम्मीदवार डॉ.सुषमा वर्मा ने आपत्ति जताई लगभग दो घंटे चुनाव प्रक्रिया रूकी रही।

पीठासीन अधिकारी गोविंद अहिरवार ने जिला निर्वाचन अधिकारी ललित डेहरिया से चर्चा की इस दौरान उम्मीदवार चंद्रशिवराम उईके भी पहुंचे दोनो उम्मीदवारो ने जिला चुनाव अधिकारी से चर्चा कर जिला द्वारा जो सूची अनुमोदित हुई थी उस सूची से चुनाव कराये जाने हेतु निर्देशित किया व दोनो उम्मीदवारो से पीठासीन अधिकारी गोविंद अहिरवार ने पत्र लिया,तहसीलदार राजेश बोरासी व स्टेशन रोड टीआई निकिता बिलसन ने जिला चुनाव अधिकारी से चर्चा कर चुनाव प्रक्रिया शुरू करवायी । इस दौरान कई मतदाता लिस्ट मे नाम न मिलने चुनाव प्रक्रिया रूक जाने के कारण वापिस चले गये।

 

#Ajax#confusion

Source : Agency

पाठको की राय