Friday, October 23rd, 2026

 धर्मांतरण मामले में  ईडी जल्द धर्मांतरण में शामिल अभियुक्तों की संपत्ति करेगा जब्त 

 लखनऊ 
धर्मांतरण मामले में शामिल अभियुक्तों की संपत्तियां ईडी जल्द ही जब्त करने की कार्रवाई शुरू करेगी। वहीं एटीएस ने आयकर विभाग को पत्र लिखने का फैसला किया है। आयकर विभाग से धर्मांतरण करने वाले गिरोह में शामिल लोगों के बैंक खातों को जब्त कर जांच करने को कहा जाएगा।

एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को काजी जहांगीर आलम और मुहम्मद उमर गौतम को दोबारा रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में दी जाएगी। एटीएस ने उन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया था। अब फिर से रिमांड की कोशिश की जाएगी। एटीएस का मानना है कि उनसे पूछताछ में विदेशी फंडिंग के साथ ही अन्य आतंकी नेटवर्क की पड़ताल की जानी है।

दूसरी ओर एटीएस गिरफ्तार किए गए तीन अभियुक्तों मुन्ना यादव उर्फ अब्दुल मन्नान, इरफान शेख और राहुल भोला की भी रिमांड पर लेने की तैयारी है। एटीएस उनसे भी धर्म परिवर्तन रैकेट के संबंध में गहन छानबीन करना चाहती है।

 

# धर्मांतरण मामले

Source : Agency

पाठको की राय