Thursday, October 22nd, 2026

एसपी उदय किरण के मामले में मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

रायपुर
वाहन साफ नहीं करने को लेकर नारायणपुर एसपी उदय किरण द्वारा ड्राइवर से मारपीट किए जाने का मामला तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री तक बात पहुंची तो उन्होने दो टूक कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है यदि गलत हुआ है तो जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। आईजी बस्तर सुंदरराज को घटना की जांच के निर्देश मुख्यमंत्री ने दे दिए हैं। हालांकि एसपी किसी प्रकार मारपीट की घटना से इंकार कर रहे हैं वहीं आदिवासी समाज ड्राइवर के समर्थन उतर गया है और विरोध करते हुए एसपी को हटाने की मांग की है।

 

#SP Uday Kiran

Source : Agency

पाठको की राय