Tuesday, October 20th, 2026

राष्‍ट्रगान के अपमान मामले में ममता बनर्जी को 2 मार्च को पेश होने का निर्देश

कोलकाता
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट, मुंबई ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दो मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। पिछले साल मुंबई यात्रा के दौरान राष्ट्रगान के अपमान की शिकायत मुंबई बीजेपी के एक नेता ने दर्ज कराई थी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी ने मुंबई के दौरे के दौरान राष्ट्रगान का अपमान किया। ममता ने बैठकर राष्ट्रगान गाया और 4-5 लाइन गाने के बाद खड़े होकर राष्ट्रगान गाने लगीं।


शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 के तहत अपराध किया है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसलिए अदालत से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

क्‍या है मामला
ममता बनर्जी हाल ही में तीन दिन के दौरे पर मुंबई गई थीं। वहां उन्‍होंने एनसीपी नेता शरद पवार, शिवसेना नेता संजय राउत और आदित्य ठाकरे समेत कई सिविल सोसायटी के महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने मुंबई में ही एक प्रेस कांफ्रेंस भी किया था। इस दौरान उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने से पहले बैठे-बैठे ही राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया था। दो लाइन गाने के बाद वे उठ गईं और दो लाइन और गाईं। इसके बाद उसे अधूरा छोड़कर प्रेस कांफ्रेंस करने लगी थीं। कई लोगों ने उनके इस व्यवहार पर नाराजगी जताई थी।

 

#ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय