Friday, October 23rd, 2026

भाजपा की बैठक में व्यापारियों ने किया व्यापारी विकास बोर्ड बनाने की मांग

तिल्दा

तिल्दा नेवरा के विश्रामगृह सासाहोली में पिछले मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों और व्यापारियों के बीच बैठक आयोजित की गई जिसमें व्यापारियों से सुझाव मांगे गए।  इस दौरान व्यापारियों ने छत्तीसगढ़ में व्यापारियों के विकास एवं उनकी समस्याओं के लिए व्यापारी विकास बोर्ड बनाने की मांग की और इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करने कहा। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के प्रवासी विधायक बुद्धराय टुडू, भाजपा के वरिष्ठ पंडित मालूराम शर्मा के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा कार्यकतार्ओं ने भी अपने सुझाव रखे।

बैठक में विधायक बुद्धराय टुडू ने भाजपा कार्यकतार्ओं से आवश्यक विचार-विमर्श किया। इस दौरान कार्यकर्ता ने अपना सुझाव दिया और कुछ भाजपा संगठन से जुड़े व्यापारियों ने छत्तीसगढ़ में व्यापारियों के विकास एवं उनकी समस्याओं के लिए व्यापारी विकास बोर्ड बनाने की मांग की और इसे आगामी चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल करने का सुझाव दिया। कुछ कार्यकतार्ओं ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता को ही टिकट मिले जो सारे कार्यकतार्ओं को साथ लेकर चले। विगत 3 विधानसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत उम्मीद्वार बलौदाबाजार से ही दिया जा रहा है, जबकि सर्वाधिक मतदाता तिल्दा- नेवरा क्षेत्र से ही है। उक्त बैठक में सालो से पार्टी में सक्रिय रहे, कार्यकर्ता को ही टिकट देने की मांग की गई।
उक्त बैठक में प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षदों सहित बूथ संयोजक उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय