भाजपा नेताओं की गैरमौजूदगी में कांग्रेस ने बंगले के बाहर छोड़े गुलाब
रायपुर
वैक्सीन के दाम को लेकर अब छत्तीसगढ़ अलग ही पॉलिटिक्स शुरू हो गई हैं। शनिवा को भाजपा नेताओं ने अपने - अपने घरों के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया वहीं सोमवार को कांग्रेस नेता भाजपा नेताओं के बंगले में पहुंचकर गुलाब भेंट करने की परंपरा की शुरूआत की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोंडागांव में भाजपा नेत्री को जहां घर पहुंचकर गुलाब का फूल भेंट किया। वही दूसरी ओर प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला कांग्रेस नेताओं के साथ राजधानी रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बंगले पहुंचे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में उनके गेट के सामने गुलाब का फूल रखकर वापस आ गए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आपदा में अवसर ही नहीं अपितु आपदा में मोदी सरकार का व्यापार है। यह जनता पर पड?े वाला भयंकर बोझ है। दवाओं के मूल्य नियंत्रण प्रावधानों के तहत वैक्सीन की न्यूनतम दरें केंद्र सरकार निर्धारित कर सकती है। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना से लड?े हेतु अधिकृत की गई वैक्सीन कंपनी ने अपना प्रति डोज शुल्क जारी कर दिया है। इसमें को-वैक्सीन केंद्र सरकार को 150 रुपये, राज्य सरकार को 600 रुपये और प्राइवेट अस्पताल को 1200 रुपये में देना तय हुआ है। वहीं कोविशील्ड केंद्र सरकार को 150 रुपये, राज्य सरकार को 400 रुपये और प्राइवेट अस्पताल को 600 रुपये में देंगे। जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को दो बार पत्र भी लिखा है इसके बाद भी अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इन दवा कंपनियों को निर्देशित नहीं किया गया हैं।

पाठको की राय