Sunday, October 25th, 2026

44वीं नेशनल पैरा पंजा कुश्ती प्रतियोगिता 70 केजी वजन में जिंदल स्टील के श्रीमंत को स्वर्ण

रायपुर। श्रीमंत झा जो जिंदल स्टील एंड पावर मशीनरी डिवीजन रायपुर में कार्यरत हैं और पैरा पंजा कुश्ती खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 44वीं नेशनल पैरा आर्म-रेसलिंग प्रतियोगिता में 70 केजी वजन में शुक्रवार को स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता तेलंगाना के हैदराबाद में 31 मई से 5 जून तक कराई गई जिसमें देशभर के शीर्ष स्तर की पैरा पुरुष और महिला पंजा कुश्ती खिलाडि?ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शुरूआत से ही श्रीमंत झा ने पकड़ बनाए रखी। फाइनल में श्रीमंत झा का मुकाबला हरियाणा के खिलाड़ी से हुआ। श्रीमंत झा ने फाइनल मैच जीत कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर 15 स्वर्ण, 18 रजत और 8 कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर 11 स्वर्ण  पदक जीते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय