Monday, October 19th, 2026

तरनतारन में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पत्नी व बच्चा बचे

तरनतारन
तरनतारन में थाना घरिंडा के गांव दाऊके निवासी जजबीर सिंह नामक युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने गोलियां चलाई। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अमृतसर जिले के गांव दाऊके निवासी जजबीर सिंह (32) अपनी पत्नी हरमन कौर व छोटे बच्चे समेत खालड़ा की तरफ से अपने रिश्तेदारों को मिलने के बाद वापस जा रहा था कि सुबह करीब 11 बजे भिखीविंड रोड पर गांव पहुविंड के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने जजबीर सिंह पर गोलियां चलाई। गोलियां लगने से जजबीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बच्चा बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना भिखीविंड के प्रभारी सरबजीत सिंह, ड्यूटी अफसर एएसआइ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे व जजबीर सिंह का शव कब्जे में ले लिया। एसपी (आइ) विशालजीत सिंह का कहना है कि आरोपितों का सुराग लगाने लिए छापामारी की जा रही है। फिल्हाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके शव पोस्टमार्टम लिए पट्टी अस्पताल भेज दिया गया है।
 

 

#In Tarn Taran

Source : Agency

पाठको की राय