Friday, October 23rd, 2026

वादा के सुरता म-मुख्यमंत्री निवास घेराव आज, 36 घंटे का आमरण-अनशन भी होगा शुरू

रायपुर
वादा के सुरता म-मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम के तहत एक बार फिर छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारी महासंघ ने कल सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए 36 घंटे का आमरण-अनशन शुरू होगा, इस दौरान वे मुख्यमंत्री निवास भी घेरेंगे। कर्मचारियों संघ जन घोषणा पत्र के बहुप्रतीक्षित मांग नियमितीकरण, छटनी नहीं किए जाने, सेवा में बहाली तथा आउटसोर्सिंग पूरी तरह से बन्द किए जाने के विषयों में सरकार उदासीन रवैया अपना रही है।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में कांग्रेस सरकार के अंतर्गत विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी निरंकुश हो चुके हैं। अनियमित कर्मचारियों के विरुद्ध वे कुछ भी आदेश जारी कर रहे हैं। इससे एक ओर नियमितीकरण का स्वप्न देख रहे अनियमित कर्मचारी सशंकित हैं और अब लालफीताशाही के साथ सरकार के विरुद्ध बहुत आक्रोशित भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि महासंघ की प्रबंध कार्यकारिणी लगातार मुख्यमंत्री से संवाद टेबल टॉक इत्यादि के लिए पत्राचार करते रहे। बावजूद इसके जन घोषणा पत्र के बहुप्रतीक्षित मांग नियमितीकरण, छटनी नहीं किए जाने, सेवा में बहाली तथा आउटसोर्सिंग पूरी तरह से बन्द किए जाने के विषयों में सरकार उदासीन रवैया अपना रही है।

प्रदेश के सरकार के कई जन प्रतिनिधियों ने जहां अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण किए जाने को जायज बताते हुए अनुशंसा पत्र प्रदेश के मुखिया के नाम भेजा है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश के प्रशासकीय अधिकारियों द्वारा सीधी भर्तियां निकालकर, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का हक उनसे छीनते हुए अन्य संवर्गों को उपहार देने के कोशिश में जुटी हुए है। प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले के बयान के अनुसार वर्तमान सरकार का अनियमित कर्मचारियों के प्रति ढुलमुल रवैया शुरूवात से ही रहा है, जहां सरकार बनते ही 10 माह में नियमितीकरण किए जाने की बात हुई थी, वही आगे चल कर ये साल किसानों का अगले वर्ष कर्मचारियों के बोल में बदल गया, और अब वैश्विक महामारी कोरोना के आड़ में सरकार नियमितीकरण के घोषणा को पूरा करने से पीछे हटती नजर आ रही है।

इसे देखते हुए महासंघ के अन्य पदाधिकारी मिलकर 17 सितंबर से 36 घंटे का आमरण अनशन करने जा रहे हैं। इस आंदोलन में महासंघ के द्वारा वृहद घटनाक्रमों को दोहराते हुए मुख्यमंत्री को वादा के सुरता दिलाए बर निवास का घेराव किया जाएगा और नियमितीकरण हासिल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय