Wednesday, October 21st, 2026

बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस की सामने से आते पिकअप वाहन में टक्कर लग गई, हादसे में 9 की मौत

बुलंदशहर
बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस की सामने से आते पिकअप वाहन में टक्कर लग गई। हादसे के बाद पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर खेत में कई पलटियां खाई। हादसे में उसमें सवार 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों में से करीब पांच की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पिकअप वाहन में करीब 20-22 यात्री सवार होकर शिकारपुर की तरफ जा रहे थे, जबकि शिकारपुर से एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार से बुलंदशहर की तरफ आ रही थी। मेरठ-बदायूं हाईवे पर सलेमपुर थाना क्षेत्र में गांव सलेमपुर के सामने एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान प्राइवेट बस पिकअप वाहन से टकरा गई। पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में कई पलटियां खाकर रुक गया। हादसे में पिकअप में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हादसे के संबंध में जानकारी ली। हादसे के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। हादसे के बाद बस के चालक के फरार होने की बात कही जा रही है।

डीएम और एसएसपी जिला अस्पताल पहुंचे
जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह सिंह ने बताया कि गाजियाबाद से संभल की तरफ पिकअप वाहन जा रहा था, जिसमें कई लोग सवार थे। सलेमपुर क्षेत्र में पिकअप वाहन की प्राइवेट बस से टक्कर हुई है। हादसे में 21 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। अभी सीएमओ द्वारा तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है।

 

#A private bus collided with a pickup vehicle

Source : Agency

पाठको की राय