Friday, October 23rd, 2026

नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप के करीबियों को जान से मारने की धमकी, नक्सलियों ने फेंका पर्चा

नारायणपुर/जगदलपुर.

बस्तर के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने पर्चा फेंककर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर में नक्सलियों ने पर्चा फेंककर भाजपा के आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है। मंत्री केदार कश्यप के करीबियों को मौत की सजा देने का नक्सलियों ने फरमान जारी किया है।

नक्सलियों द्वारा जारी फरमान में जयप्रकाश शर्मा, संजय तिवारी, गुलाब बघेल, शांतनु दुग्गा,विशाल नाग, अमित भद्रा, सागर साहू व रतन दुबे को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। नक्सली सागर साहू, रतन दुबे की हत्या कर चुके हैं।

 

#minister Kedar Kashyap

Source : Agency

पाठको की राय