Saturday, October 24th, 2026

मुजफ्फरपुर में बदमाश कर रहे फर्जी सीआईडी अफसर बनकर ठगी, राजद विधायक के भाई हो चुके शिकार

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी के विधायक के भाई ठगी के शिकार हो गए। सीआईडी के अधिकारी बनकर पहुंचे बदमाशों ने बोचहां से राजद विधायक अमर पासवान के भाई राजेश पासवान को अपना निशाना बनाए। इनसे सोने का चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए। अब राजेश पासवान ने पुलिस के पास आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पूरा मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बांध रोड की बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। राजद विधायक के भाई राजेश पासवान ने बताया कि शुक्रवार को बाइक पर दो लोग आए और खुद को सीआईडी अधिकारी बताया। आते ही पूछताछ की और कहा कि इतने सोने के आभूषण पहनकर क्यों चल रहे हो? कुछ देर पहले ही एक व्यवसायी से बदमाशों ने लूटपाट की है। क्या तुम भी बनना चाहते हो? जल्द हटाओ इसको और निकालकर हमलोगों को दे दो। मैं पेपर में लपेटकर तुम्हारी ही गाड़ी रख देता हूं। राजेश पासवान ने कहा कि बदमाशों की यह बातें सुनकर मुझे संदेह हुआ। इसके बाद मैं जैसे की कुछ पूछता इन लोगों ने अपना आईकार्ड दिखाया। मुझे लगा सच में पुलिस वाले हैं।

पेपर के अंदर से चेन और अंगूठी गायब थी
इसके बाद सुरक्षा के डर से मैंने अपनी अंगूठी और सोने की चेन उतार कर इन्हें दे दिया। अंगूठी व सोने की चैन सब लेकर एक पेपर में डाल दिया और मेरी गाड़ी में रख कर बोला अब जाओ। यह कहकर ये लोग चले गए। इनके जाने के बाद जब मैंने गाड़ी में चेक किया तो पेपर के अंदर से चेन और अंगूठी गायब थी। पूरे मामले में सिकंदरपुर थाना के एसएचओ देवव्रत कुमार ने बताया कि एक ठगी से संबंधित शिकायत मिली है। घटना का सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। मामले में जांच किया जा रहा है। जल्द ही बदमाश पकड़ लिया जायेगा।

 

#Muzaffarpur RJD MLA#fake CID officers

Source : Agency

पाठको की राय