Thursday, October 22nd, 2026

मुजफ्फरनगर में कुट्टू का आटा खाकर एक ही परिवार के 7 लोग बीमार

मुजफ्फरनगर
उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में कुट्टू का आटा खाकर एक ही परिवार के सात लोग बीमार पड़ गए। आशंका है कि कुट्टू का आटा मिलावटी था। परिवार के लोग नवरात्रि का व्रत थे। कुट्टू के आटे को नवरात्रि व्रत रखने वालों के लिए सुपरफूड कहा जाता है।  अधिकारियों ने बताया कि गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के भैंसवाल गांव में यह घटना हुई है। परिवार के लोगों ने मंगलवार की रात कुट्ट का मिलावटी आटा खाया था। बीमार पड़ने के बाद उन्‍हें आनन-फानन में नजदीकी सरकारी अस्‍पताल ले जाया गया। डॉक्‍टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने दिन भर व्रत रहने के बाद रात को कुट्टू के आटे से बना भोजन किया था। कुछ देर बाद ही उन्‍हें पेट में दर्द शुरू हो गया और वे उल्‍टी करने लगे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  

 

 

#Muzaffarnagar

Source : Agency

पाठको की राय