Tuesday, October 20th, 2026

कोटला बाजार में बेतरतीव खड़े वाहनों से लग रहा जाम

कोटला
पुलिस चौकी कोटला के अधीन पठानकोट - मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला बाजार में जाम लगना आम बात हो गई है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण बाजार से सामान खरीदने के लिए आए लोग, रेहड़ियों से खरीददारी करने वाले लोग व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री बगलामुखी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं। ऊपर से लोग अपने वाहनों को भी सड़क किनारे ही आड़े-तिरछी खड़े करके चलते बनते हैं। जिस कारण अकसर ही लंबा जाम लग जाता है। वहीं लोगों के वाहन भी आड़े-तिरछे खड़े होते हैं जोकि जाम तो लगाते ही हैं, साथ ही साथ राहगीरों के लिए भी परेशानी का सबब बनते हैं। इनके कारण कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। हालांकि कोटला पुलिस समय-समय पर वाहनों के चालान करती है। वहीं कोटला बाजार में एक पुलिसकर्मी खड़ा होता है परंतु अकेले पुलिस कर्मी को यातायात सुचारू करवाना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो वाहन चालक पुलिसकर्मी के साथ भी उलझ जाते हैं। कोटला बाजार पर पल-पल में जाम लग जाता है जोकि दुकानदारों सहित राहगीरों को परेशानी देता है। बसों व निजी वाहनों के आड़े-तिरछे खड़ा होने के कारण लंबा जाम लग जाता है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम लगने के कारण वाहनों के हार्न ही सुनाई पड़ते हैं। जाम में फंसे वाहन चालक पुलिस-प्रशासन को कोसते हैं। बुद्धिजीवियों ने प्रशासन-पुलिस से मांग उठाई है कि आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के चालान करने के अलावा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। और पंचायत से मांग की है कि लोकल वाहनों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए।

 

 

#Kotla market#there

Source : Agency

पाठको की राय