Friday, October 23rd, 2026

कोरबा में पति ने कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, पत्नी चरित्रहीन और कई मर्दों के साथ था उसका संबंध

कोरबा.

दीपका थाना क्षेत्र के राजीव नगर बस्ती में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी ग्लेरिया बाई (48) रविवार शाम को घर में अकेली थी।  पति फुलसाय (50) शराब के नशे में घर आया। दोनों में विवाद हुआ, इसके बाद फुलसाय ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी ग्लेरिया बाई की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

मृतका के बेटे अर्पित ने बताया कि वो और उसका छोटा भाई पास स्थित मैदान में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया हुआ था। जब उसे सूचना मिली तब मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसकी मां कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी, जिसे एक एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी युवराज तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी फुलसाय ने बताया कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी। वह इससे कई मर्दों के साथ घूमते हुए पाई गई। इसकी शिकायत दीपिका थाने में किया गई थी, उसके बाद भी वह अपने हरकतों से बाज नहीं आ रही थी, इसलिए उसने एक क्वार्टर शराब पी और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद उसे कोई पश्चाताप नहीं है। आरोपी और मृतका के दो लड़के और दो लड़की हैं। आरोपी कोरबा निवासी है, जो आईटीआई होल्डर है और दीपका के निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता है।

 

#Wife characterless#killed

Source : Agency

पाठको की राय