Friday, October 23rd, 2026

कोरबा में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, माता-पिता काम पर गए थे, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा.

उरगा थाना क्षेत्र के बरबसपुर इलाके में रहने वाले एक राहुल कुमार (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या क्यों की है, इसके बारे में अभई कोई जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के चाचा राजेश पटेल ने बताया कि माता-पिता और एक भाई बहन घर पर रहते हैं। माता-पिता काम पर गए हुए थे। बहन और भाई घर पर नहीं थे। राहुल पटेल घर पर अकेला था, उसकी बहन घर से लगे बाड़ी में काम करने गई हुई थी। जब काफी समय बाद वह वापस लौटी तो घर पर म्यार में फांसी के फंदे पर राहुल को लटका हुआ देखा। इसके बाद चीख-पुकार मचाने लगे। कोटवार ने मामले की सूचना पुलिस दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान लेने के बाद भी राहुल द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला। जांच में ही आत्महत्या के कारणों का पता चलने की बात कही जा रही है। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद कॉलेज की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसके साथ कब क्या और कैसे परिस्थिति आई कि राहुल पटेल ने फांसी लगाकर जान दे दी।

 

#youth suicide#Korba

Source : Agency

पाठको की राय