Thursday, April 16th, 2026

केरल में दलित लड़की के साथ 5 साल में 60 लोगों ने किया बलात्कार

केरल.
केरल के पतनमतिट्टा में एक दलित लड़की से से बलात्कार के मामले ने सभी को हैरान कर दिया। उसके साथ 5 साल में 60 लोगों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध के समय लड़की नाबालिग थी। ऐसे में मामला पथानमथिट्टा बाल कल्याण समिति की में दर्ज हुआ है। सीडब्ल्यूसी पथानामथिट्टा जिले के अध्यक्ष एन राजीव ने बताया कि पथानामथिट्टी एसपी के पास इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच कर 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

ऐसे हुआ खुलासा

महिला सामाक्या नाम एक गैर सरकारी एनजीओ है, जो महिला अधिकारों के लिए काम करता है। वह क्षेत्र के दौरे पर था। इस दौरान लड़की से मुलाकात हुई। उसकी आपबीती सुनकर सब चौंक गए। उन्होंने सीडब्ल्यूसी को लड़की के बारे जानकारी दी। उसके बाद सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने लड़की से संपर्क किया। उसकी काउंसलिंग कर सारी जानकारी निकलवाई।

वह जिला स्तर की एथलीट थी। ऐसे में कई जगह खेलने के लिए जाती थी। खेल की प्रेक्टिस भी किया करती थी। वीडियो वायरल होने की वजह जिंदगी नर्क बन गई थी। उस वीडियो को देखकर कोच, साथी एथलीट और सहपाठियों ने भी बलात्कार किया। उस समय पीड़िता की उम्र करीब 16 साल की थी।

पिता के फोन से मिले आरोपियों के नाम

राजीव ने बताया कि उसने अपने शराबी पिता का मोबाइल फोन इस्तेमाल किया, जिसमें कई संदिग्ध नंबर थे। निर्भया योजना के मनोवैज्ञानिकों ने उसके आरोपों की विश्वसनीयता की जांच की। पिता के मोबाइल को भी जांचा। सीडब्ल्यूसी ने लड़की को सुरक्षित रखने के लिए आश्रय गृह में रखा है। इस मामले में आगे और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

 

#Kerala

Source : Agency

आपकी राय

2 + 15 =

पाठको की राय