Friday, October 23rd, 2026

कांकेर में युवक ने मोबाइल ठीक कराने परिजनों से मांगे पैसे, मना करने पर जहर खाकर दी जान

कांकेर.

कांकेर के बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम मदले में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि परिजनों ने उसे मोबाइल ठीक कराने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि उनका बेटा योगेश कुमार आंचला (22) का मोबाइल खराब हो गया। जिसे ठीक कराने के लिए वह उनसे पैसों की मांग कर रहा था। परिजनों ने पैसे देने से मना किया तो युवक ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। जिसके बाद उन्होंने योगश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

#Kanker#young suicide

Source : Agency

पाठको की राय