Tuesday, October 20th, 2026

कबीरधाम में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, पति के साथ की मारपीट, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले के कवर्धा सिटी कोतवाली में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर डरा धमका कर महिला से दुष्कर्म किया। वहीं पति के साथ मारपीट भी की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि प्रार्थिया द्वारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपने आवेदन में बताया कि 25 नवंबर को पति घर में नहीं थे।

रात में सास-ससुर अपने कमरे में खाना खाकर सोने चले गए थे। तभी रात में आरोपी संदीप कौशिक पिता राजेश कौशिक उम्र 22 निवासी ग्राम कांपा थाना सिटी कोतवाली कवर्धा द्वारा घर के छत से कुदकर पीड़िता के कमरें में घुस गया। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब पीड़िता ने मना किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए सबके सामने बदनाम करने की बात कही। फिर संदीप कौशिक ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। उसी समय पीड़िता के पति घर आ गए। पति को देखकर संदीप कौशिक भागने लगा। इस दौरान पति ने संदीप कौशिक को पकड़ा, तब संदीप कौशिक ने पति से मारपीट की। इस पूरे घटना को लेकर थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

#woman rape

Source : Agency

पाठको की राय