Thursday, October 22nd, 2026

हरियाणा के जींद में ब्यूटी पार्लर के लिए निकली युवती अचानक लापता, सरोवर में डूबी, हुई मौत, जमकर हुआ हंगामा

जींद
हरियाणा के जींद में ब्यूटी पार्लर के लिए निकली युवती अचानक लापता हो गई। पार्लर संचालक ने युवती के नागक्षेत्र सरोवर में कूदने की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से युवती के शव को निकाला गया। परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की।
 
सफीदों उपमंडल के गांव सिंघपुरा से शनिवार सुबह नगर के मेन बाजार में ब्यूटी पार्लर पर गई लड़की अचानक लापता हो गई। परिजनों को ब्यूटी पार्लर के मालिक द्वारा बताया गया कि उनकी लड़की नागक्षेत्र तीर्थ में कूद गई है।

सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंचे और नागक्षेत्र सरोवर पर पुलिस को बुलाया। सरोवर के ऊपर लड़की की चुन्नी व चप्पल बरामद हुई। उसके बाद लड़की के परिजन नागक्षेत्र सरोवर से सीधे सिटी थाना में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मौके पर गोताखोर को बुलाया गया, जिसने सरोवर से युवती का शव बरामद किया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 युवती के डूबने की सूचना के बाद थाने पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। परिजनों ने सिटी थाना प्रभारी को शिकायत लिखकर दी। थाने में करीब एक घंटे तक गहमागहमी रही, जिसके बाद सिटी एसएचओ ईश्वर सिंह ने जींद से गोताखोर को बुलाया और सफीदों के नागक्षेत्र तीर्थ से लड़की के शव को बरामद कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।  

 

 

#a girl who had gone to a beauty parlor suddenly went missing

Source : Agency

पाठको की राय