Sunday, October 25th, 2026

झारखंड-जमशेदपुर में बुजुर्ग का रेता गला, कपड़ा उतारकर सिर काट ले गया हत्यारा

जमशेदपुर.

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के कुदलुम गांव में रविवार सुबह निताई महतो (60) नामक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी बुजुर्ग का कटा हुआ सिर लेकर घर चला गया। हत्या गांव के ही मिथुन टुडू ने की, जब गांव वालों को पता चला तो आरोपी को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई की।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शराब नहीं पिलाने पर बुजुर्ग की हत्या की गई। पुलिस ने कटे हुए सिर को जब्त कर निताई महतो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों में थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार, निताई (60) और मिथुन (33) दोनेां के उम्र में अंतर होने के बाद भी दोस्त थे। दोनों ने एक-दूसरे को शराब पिलाने की पारी बांधी थी। तीन दिन पहले निताई ने मिथुन को शराब पिलाने से मना कर दिया और उससे झगड़ा कर लिया। इसी बात पर मिथुन दो दिन से खुद ही शराब पीकर घूम रहा था। मौका पाकर उसने सुबह 6 बजे निताई को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी।

सिर काट कर ले गया घर, हत्यारे ने कपड़ा तक उतारा
मृतक के बेटे प्रह्लाद ने बताया कि उसके पिता कुछ काम नहीं करते हैं। मां सब्जी बेचती है, जिसके लिए पिता आम चुनने के लिए घर से निकले थे। घर से आधा किमी की दूरी पर मिथुन का घर है। उसने पिता की हत्या कर दी और सिर को धड़ से अलग कर दिया। उसने पिता के कपड़े तक उतार दिए। वह पिता के सिर को लेकर अपने घर पहुंच गया। जहां उसके घर वालों ने उसे रस्सी से बांध दिया।

आम लाने के लिए सुबह चार बजे अपने घर से निकले थे निताई
निताई महतो सुबह 4 बजे आम लाने की बात कहकर घर से निकले थे। सुबह करीब 6 बजे उनका शव मिला। वे गांव में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। आरोपी मृतक के सिर के साथ कपड़ा तक उठा ले गया था। एमजीएम थाना प्रभारी राम बाबू मंडल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

#throat slit#Jharkhand-Jamshedpur

Source : Agency

पाठको की राय