इंदौर जिला में पहले डोज का सौफीसदी लक्ष्य पूरा होने में सिर्फ 12 हजार 500 कदम दूर
इंदौर
जिले के 12 हजार पात्र नागरिकों को सोमवार को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। रविवार को 24 हजार लोग बचे थे, जिनमें से आधे लोगों का वैक्सीनेशन सोमवार कर दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला प्रशासन को 31 अगस्त तक पहली डोज का 100 फीसद वैक्सीनेशन पूरा करने का लक्ष्य दिया है, जिसे पाने के लिए अफसर ताकत झोंक रहे हैं। अफसरों का दावा है मंगलवार को जिला 100 फीसद वैक्सीनेटेड कर दिया जाएगा।
सोमवार को वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे दिन 26 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण अधिकारी डा. तरुण गुप्ता ने बताया सोमवार को 277 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। साथ में 76 मोबाइल टीम भी शहर में घूमी। 18+ के 7,750 से ज्यादा, 45+ के 1,400 से ज्यादा और 60+ के 800 से ज्यादा लोगों पहली डोज लगाई गई। 58 हेल्थकेयर वर्कर व 108 फ्रंटलाइन वर्कर का भी टीकाकरण किया गया। 18+ वाले 12,800 से ज्यादा और 45+ वाले 1,800 से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज भी लगाई गई।
खेतों और घरों में पहुंचकर लगाई जा रही वैक्सीन
जिले में वैक्सीन से वंचित लोगों को घर-घर जाकर प्रोत्साहित करने के लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है। अधिकारी गांव-गांव और खेत-खेत जाकर घरों में सम्पर्क कर रहे हैं। सोमवार को तिल्लौरखुर्द में 128 लोगों वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 9 लोगों को घरों में पहुंचकर लगाई गई। इसी तरह सेमलिया चाऊ, फरसपुर, बीसाखेड़ी सहित अन्य गांवों में भी घर-घर और खेतों में पहुंचकर वैक्सीन लगाई गई।
पुरस्कार की घोषणा
पहले डोज का टारगेट पूरा करने के लिए गैर सरकारी संस्थाओं ने आकर्षक उपहार देने की घोषणा की है। इसमें 29, 30 एवं 31 अगस्त को जिन लोगों ने पहला डोज लगाया उन्हें लकी ड्रा के माध्यम से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कारों में फ्रीज, माइक्रोवेव, मिक्सर, गैस चूल्हा आदि रखे गए हैं।

पाठको की राय