हरियाणा के रेवाड़ी शहर में कैंपर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे बाइक सवार की गई जान
रेवाड़ी
हरियाणा के रेवाड़ी शहर में महेंद्रगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास कैंपर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
रेवाड़ी शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी रजनीश ने बताया कि बीती शाम को जब वह महेंद्रगढ़ फ्लाईओवर के पास घूम रहा था तो एक कैंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रहा बाइक चालक उसमें घुस गया और गिरकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। घायल के पास मिले दस्तावेजों से पता चला कि वह गांव डहीना का पीतेंद्र प्रकाश है, जिसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
#The camper driver suddenly applied brakes

पाठको की राय