Saturday, October 24th, 2026

गया में बदमाशों ने आपसी विवाद में युवक को दो गोलियां मारीं, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

गया.

इन दिनों गया पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ड्रोन को शामिल किया है। वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों पुलिसिया व्यवस्था को ध्वस्त करने में जुटे हैं। आए दिन जिले में अपराधियों द्वारा लूट, हत्या और चोरी की घटना समेत अन्य संगीन मामले को अंजाम देने में जुटी है। इसी क्रम में बुधवार की देर रात बदमाशों ने आपसी विवाद में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

गोलीबारी की सूचना के बाद बेलागंज थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि जख्मी युवक की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के समहपुर गांव के रहने वाले मो. अनवर अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र मो. वकील के रूप में हुई है।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी
इधर, बेलागंज थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष विनय कृष्णा प्रसाद ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि घायल युवक समसपुर गांव के रहने वाले मो. अनवर अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र मो. वकील है।

 

#miscreants shot#Gaya

Source : Agency

पाठको की राय