बहरी थाना के सामने पक्षीराज बस एवं ट्रक के बीच में हुई जबरदस्त भिड़ंत 8 से 10 लोग हुए घायल
सीधी
सीधी जिले में इन दिनों लगातार सड़क दुर्घटनाओं का दौर जारी है ऐसा ही आज सड़क दुर्घटना बुधवार की सुबह बहरी थाना के सामने हुआ जहां पक्षीराज बस एवं ट्रक के बीच में जबरदस्त आपसी भिड़ंत हो गई जिसकी वजह से 8 से 10 लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त हो रही है।
घटना होते ही मची चीख पुकार
सीधी की तरफ से प्रयागराज जाने के लिए पक्षीराज बस क्रमांक MP 18 P 5387 एवं ट्रक के बीच में जबरदस्त टक्कर हुई टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई वहीं स्थानीय व्यक्तियों एवं बहरी पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों के द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।
5 घायल हुए जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रेफर
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थिति ज्यादा गंभीर होने की वजह से पांच घायलों को जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रेफर कर दिया गया है जहां डॉक्टरों के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
बस एवं ट्रक के उड़े परखच्चे
बस एवं ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हुई है जिसमें बस एवं ट्रक के ड्राइवर तरफ के परखच्चे उड़ गए हैं सुबह का वक्त होने की वजह से ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे जिसकी वजह से उन्हें संभलने तक का वक्त नहीं मिला।

पाठको की राय