Monday, October 19th, 2026

धार जिले में आबकारी विभाग के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान में अवैध शराब जप्त कर 10 प्रकरण दर्ज किये गए

धार
कलेक्टर पंकज जैन  के निर्देशन  एवं प्रभारी  सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार  आर.एस. पाण्डे के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं कंट्रोलर  राधेश्याम राय के नेतृत्व में अवैध मदिरा  के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में व्रत धार मैं होटल और ढाबों पर विधिवत दबिश दी गई ।जिसमे कुल  10 केस धारा 34(1)  ओर धारा 36 k  बनाए गए और03 होटल की खाली तलाशी ली गई।ये दविश नोगाऊं और बाय पास पर दी गई। उक्त प्रकरणों में कुल  09  पेटी बीयर मदिरा 02 पेटी देशी प्लेन मदिरा और  21 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई जिसकी कुल कीमत  लगभग 50000rs  आंकलित की गई।

उक्त प्रकरण वृत धार के आबकारी उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया ने पंजीबद्ध किए। उपरोक्त कार्यवाही  में एडीओ श्री गोपाल राठौर,देवेश चतुर्वेदी,चंदन मीना,राजेश जैन,आबकारी उपनिरीक्षक मनोज अग्रवाल,सिंहनाथजी, एकता सोनकर रोहित मुकाती, मुनेंद्र जादौन  एवं जिले k समस्त आबकारी मुख्य  आरक्षक  और आरक्षक सम्मिलित रहे।

 

#Dhar district

Source : Agency

पाठको की राय