Tuesday, October 20th, 2026

दमोह में होमगार्ड जवान को घर बुलाकर मार डाला, उसके बेटों की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या

दमोह

जमीन विवाद के चलते होमगार्ड जवान और उसके दो बेटों की परिवार के लोगों ने दर्दनाक हत्या कर दी। होमगार्ड जवान को समझौते के लिए घर बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। होमगार्ड के बेटों की गोली मारकर हत्या की गई। हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना दमोह के देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव का है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानें पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा का उसके ही परिवार के लोगों से विवाद चल रहा था। एक महीने पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था। आरोपियों ने सोमवार को रमेश विश्वकर्मा को समझौता करने के लिए परिवार के ही एक अन्य व्यक्ति के घर पर बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

बेटों को रास्ते में मारी गोली
घटना के वक्त रमेश के दो बेटे उमेश और विक्की दमोह जा रहे थे। आरोपियों ने उनको रास्ते में गोली मार दी। दोनों की सड़क पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के परिजन ने जो नाम बताए उनके आधार पर उनकी खोजबीन करने के लिए टीम में गठित कर दी गई है।

हत्याकांड से दहल गया दमोह
जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा को गला काटकर मौत के घाट उतारा है। वहीं बेटे विक्की विश्वकर्मा और उमेश विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या की गई। हत्याकांड से पूरा दमोह जिला दहल गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर 10 से 15 गोलियों के खाली खोके मिले हैं। अभी पुलिस स्पष्ट रूप से कुछ भी खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस ने तीनों शवों को जब्त कर लिया है। 

 

#killed

Source : Agency

पाठको की राय