Friday, October 23rd, 2026

नगर निगम के साथ मिलकर चेंबर चलाएगा राजधानी में 2 अक्टूबर तक हर रविवार स्वच्छता महाअभियान

रायपुर
स्वच्छता से संपन्नता की तर्ज पर छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कॉमर्स - युवा चैंबर, रायपुर एवेंजर्स नगर निगम रायपुर के सहयोग से 2 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2022 तक विभिन्न बाजारों - कार्यालयों में हर रविवार को पहुंचकर स्वच्छता महाअभियान चलेगा जिससे कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता रैंकिंग में रायपुर शहर नंबर 1 बन सकें। इस सफाई अभियान को महापौर ऐजाज ढ़ेबर, रायपुर कमिश्नर मयंक चतुवेर्दी, एडी. कमिश्नर सुनील चंद्रवंशी एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी ने हरी झंडी दी । अभियान की शुरूआत रविवार को शारदा चौक और रवि भवन की दुकानों में सफाई कर किया गया।

चेम्बर अध्यक्ष अमर पारवानी ने स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी और कहा कि 2 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2022 के बीच 5-रविवार में हर रविवार को निजी या सरकारी संस्थानों, भवनों  में जाकर वहाँ सफाई एवं सौंदर्यीकरण कर वहाँ लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसी के तहत पहले रविवार को शहर के हृदय स्थल मे से एक शारदा चौक और रवि भवन में स्थित दुकानों में क्षेत्रीय व्यापारी एवं आम जनता की भागीदारी के साथ स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। स्वच्छता अभियान में ग्रीन आर्मी रायपुर द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

 

#collaboration

Source : Agency

पाठको की राय