छत्तीसगढ़-सरगुजा में प्रभारी संयुक्त संचालक अनियमितता पर किया था निलंबित, उसी जगह दोबारा कर दी पोस्टिंग
सरगुजा/रायपुर।
स्कूल शिक्षा विभाग में गजब का खेल चल रहा है. निलंबित अधिकारी को बहाल कर फिर पोस्टिंग दे दी, उसके बाद आदेश में संशोधन करते हुए वहीं फिर से वहीं पोस्टिंग दे दी, जहां से वे निलंबित हुए थे. बात हो रही है शिक्षा विभाग में अधिकारी हेमंत उपाध्याय की, जिन्हें अस्थाई रूप से बतौर प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा में आगामी आदेश पर तक पदस्थ किया गया.
जबकि उन्हें उसी पद से पदोन्नति, ट्रांसफर में आर्थिक अनियमितता करने की दोषी बताकर निलंबित किया गया था. मामले में अभी विभागीय जांच जारी है, उसके बावजूद पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है.
#Chhattisgarh-Surguja#Joint Director#suspended re-incharge

पाठको की राय