Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवान लगातार नक्सलियों को दे रहे मुंहतोड़ जवाब, एक नक्सली ढेर

धमतरी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवान लगातार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे. आज धमतरी जिले में भी डीआरजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया. यह मुठभेड़ मेचका थाना के रावणदिग्गी के जंगल में हुई.

यहां बीते दो घंटे से लगातार दोनों तरफ से फायरिंग हुई. मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल के जवान घटना स्थल की सर्चिंग कर रहे. जवानों ने एक नक्सली का शव बरामद कर लिया है.

 

Source : Agency

पाठको की राय