Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में जमीनी विवाद में छोटे ने बड़े भाई की कर दी हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन को लेकर दो भाईयों के बीच उपजे विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की मेटल के कडे पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त घटना कापू थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जलडेगा निवासी महेश राम और उसका बड़ा भाई कंश राम बीती रात साथ में बैठकर शराब सेवन करते हुए खाना खा रहे थे।

इसी बीच जमीन को दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर छोटे भाई महेश राम ने अपने ही सगे बड़े भाई पर मेटल के कड़े से ताबड़तोड वार कर दिया। जिससे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आने और खून अधिक बहने की वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। छोटे भाई के द्वारा बड़े भाई की हत्या की जानकारी मिलने पर कापू थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि बीती रात कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जलडेगा में दो भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद जिसमें एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों भाईयों के बीच जमीन संबंधी को लेकर विवाद था और घटना के समय दोनों साथ में बैठकर शराब पीते हुए खाना खा रहे थे। इस बीच विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

#Chhattisgarh-Raigarh#younger brother killed#land dispute

Source : Agency

पाठको की राय