Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-पेंड्रा में प्रेमी और पत्नी आपत्तिजनक दिखी, पति ने धारदार हथियार से काट डाला

पेंड्रा.

पेंड्रा में पति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद पत्नी अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी थी। जिसके बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा के गिरारी गांव में रहने वाली जुबैदा बेगम को अपने ससुराल के पड़ोस में रहने वाले अशोक सेन से प्रेम हो गया। शुक्रवार शाम को जुबैदा के पति जमील खान ने अपनी पत्नी को अशोक को आपत्तिजनक स्थिति में घर के पास रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद जमील और उसके घर वालो ने जुबैदा और अशोक की जमकर पिटाई की। जिसके बाद घटना की सूचना 112 को दी गई। मौके पर पहुंची 112 पुलिस जमील, जुबैदा और अशोक को पेंड्रा थाने लेकर आ गई। जहां पर पुलिस के सामने ही जुबैदा अशोक के साथ उंसके घर मे रहने को तैयार हो गई और पेंड्रा थाने से वापस आने के बाद वो अपने प्रेमी के साथ ही उसके घर मे रहने लगी। जिसके बाद से जुबैदा का पति जमील काफी गुस्से में था। वह अशोक और जुबैदा दोनों मौत हत्या करना चाहता था। कल शाम लगभग सात बजकर 45 मिनट पर अशोक अपने मोहल्ले में बैठा था। उसी दौरान अशोक के घर में पीछे बाड़ी के रास्ते जमील दाखिल हुआ। जहां पर जुबैदा उसे मिल गई, जिसके बाद जमील ने अपने साथ ले गए धारदार हथियार से जुबैदा पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ 9 से 10 वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

जुबैदा की चीख पुकार सुनकर घर के बाहर खड़े अशोक और मोहल्ले वाले घर के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि जमील एक के बाद एक लगातार जुबैदा पर वार कर रहा है। उसके बाद जमील अशोक पर हमला करने को बढ़ा तो अशोक और उसके साथ घर में आए लोग बाहर भाग गए। जिसके बाद जमील वापस पीछे बाड़ी के रास्ते से भाग खड़ा हुआ। मामले की सूचना पर पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही फरार आरोपी पति को पास के गांव से गिरफ्तार कर लिया।

 

#Chhattisgarh-Pendra#lover-wife#objectionable manner#husband hacked

Source : Agency

पाठको की राय