छत्तीसगढ़-जशपुर में दोस्तों ने नशे में दुकान के सामने किया पेशाब, गुस्साए दोस्त ने पेट्रोल डालकर जलाया
जशपुर.
जशपुर जिले के डुडुगजोर गांव में एक नाबालिग द्वारा नशे की हालत में एक मूकबधिर युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की गंभीर घटना सामने आई है। झुलसे युवक को गंभीर अवस्था में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस कप्तान जशपुर शशिमोहन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि 17 अक्टूबर प्रेमसाय राठिया अपने नाबालिग दोस्त के साथ कथित रूप से शराब पिया और नाटक देखने के बाद अपने रिश्तेदार के घर रुका था। दूसरे दिन सुबह को शराब के नशे में उसने नाबालिग दोस्त के दुकान के सामने पेशाब कर दिया और वहीं सो गया। इस पर नाबालिग आरोपी ने गुस्से में आकर दुकान से पेट्रोल निकाला और अपने दोस्त के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।जिसे पत्थलगांव से ईलाज के लिए रायपुर मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया।जहां आज 23 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।पीड़ित के भाई प्रकाश राठिया की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ विधि अनुकूल अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Chhattisgarh-Jashpur#friend petrol fire#urinated in front shop

पाठको की राय