Monday, October 19th, 2026

छत्तीसगढ़ में पति ने चरित्र के शक में पत्नी और बच्चों को उतारा मौत के घाट, मची चीख-पुकार

बिलासपुर.

बिलासपुर जिले मे सोमवार की देर रात एक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया है। यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री का है। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इसकी जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है की ग्राम हिर्री में रहने वाले उमेंद्र केवट नाम के 34 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों जिसकी उम्र पांच वर्ष, चार वर्ष और तीन वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) उनकी गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने इसकी पुष्टि पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में करते हुए जानकारी दी। आरोपी युवक अपनी पत्नी पर शक करता था। जिसके कारण घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच पड़ताल अभी जारी है।

 

#Murder#wife and children#suspicion of character

Source : Agency

पाठको की राय