Saturday, October 24th, 2026

मध्य प्रदेश के छतरपुर में मां ने नहीं दिलाया मोबाइल तो घर छोड़ गई किशोरी, फिर पुलिस ने ऐसे किया तलाश

छतरपुर
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मां द्वारा मोबाइल न दिलाए जाने से नाराज एक किशोरी घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद मां-बाप ने स्थानीय थाने में अपनी बेटी के गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को तलाश किया।


कई दिन से कर रही थी मोबाइल की मांग
जानकारी के अनुसार जिले के सटई थाना क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार थाने पहुंचा। उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि उनकी नाबालिग बेटी 6 अप्रैल से घर से लापता है। माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी खेत से खाना बनाने की बात कहकर घर गई थी। इसके बाद उसे उसका कुछ पता नहीं चला। लापता किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कई दिनों से मोबाइल दिलाने की मांग कर रही थी। यह जिद पूरी न किया जाने से वह नाराज भी थी। मां ने आशंका जताई कि मोबाइल न दिलाए जाने से नाराज होकर ही उसने यह कदम उठाया है।

15 दिन बाद मिली किशोरी
माता पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। 15 दिन के बाद छतरपुर पुलिस को लापता किशोरी के धार जिले के पीथमपुर में होने की सूचना मिली। इसके बाद छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने एक टीम का गठन किया। एडिशनल एसपी की देखरेख में टीम पीथमपुरा जा पहुंची, जहां से उन्हें लापता किशोरी मिल गई। इसके बाद पुलिस उसे वापस अपने साथ छतरपुर ले आई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल न दिलाने से अपनी मां से नाराज थी। इसीलिए घर से भाग गई थी

 

 

#किशोरी

Source : Agency

पाठको की राय