Tuesday, October 20th, 2026

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से प्रभारी शैलजा ने की सौजन्य भेंट

रायपुर
एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री कुमारी शैलजा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से सौजन्य भेंट की। वे दोनों मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। शैलजा का विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की पत्नी कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, पुत्र सूरज महंत ने स्वागत अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान राज्य के विकास एवं संसदीय विषयों पर चर्चा हुई। विधानसभाध्यक्ष डॉ. महंत ने छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा को शॉल श्रीफल तथा महात्मा गांधी की मूर्ति भेंट दी। इस मौके पर नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा मौजूद थे। स्पीकर निवास से शैलजा एयरपोर्ट जाकर दिल्ली लौट गईं।

 

Source : Agency

पाठको की राय