Wednesday, October 21st, 2026

प्रभारी मंत्री सिंह कमला नेहरू अस्पताल पहुँचकर ली घटना की जानकारी

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज सुबह कमला नेहरू अस्पताल पहुँचकर गत दिवस हुई घटना की जानकारी ली। सिंह ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। सरकार सुनिश्चित करेगी कि ऐसी घटना दोबारा नहीं हों।

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की जाँच के आदेश दिये हैं। जाँच के बाद दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

 

 

#कमला नेहरू अस्पताल

Source : Agency

पाठको की राय