Thursday, October 22nd, 2026

प्रभारी मंत्री सिंह द्वारा सड़क हादसे में छात्राओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त

भोपाल 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सड़क हादसे में मृत दो छात्राओं के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सिंह ने ईश्वर से परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

अन्नानगर भोपाल में सड़क हादसे में आज कु. ऋचा चड़ेरे और कु. कीर्ति यादव की मृत्यु हो गई है।

 

#मृत्यु पर शोक व्यक्त

Source : Agency

पाठको की राय