Tuesday, October 20th, 2026

ग्राम बोनाखेडी कांड पर प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने दिए एफआईआर के आदेश

छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा के ग्राम बोना खेड़ी की एक खबर छिंदवाड़ा के प्रतिष्ठित दैनिक में आज प्रमुखता के साथ छपी थी जिसके अनुसार ग्राम बोनाखेड़ी  के 23 लोगो के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उनके नाम से कर्मकार मंडल योजना के पैसे निकाल लिए गए जबकि ये सभी 23 व्यक्ति जीवित है ऐसा दावा किया गया है।

इस खबर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर को जांच के आदेश दिए है।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूरे जिले में इस योजना की जांच के आदेश दिए है ताकि यदि कोई और भी ग्राम में इस तरह का मामला हो तो पकड़ा जा सके।

प्रभारी मंत्री ने कहा है कि जो कोई भी इस गजोतले मे दोषी पाया जाएगा उस पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

 

#FIR

Source : Agency

पाठको की राय