Friday, October 23rd, 2026

प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी वर्मा निलंबित

भोपाल

विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद तलेन, जिला राजगढ़ को विभिन्न योजनाओं में अनियमितता करने के कारण निलंबित कर दिया है। वर्मा वर्तमान में नगर परिषद, अकोदिया, जिला शाजापुर में पदस्थ हैं।

रमेश चंद्र वर्मा का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय, उज्जैन रहेगा। वर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश भी कलेक्टर राजगढ़ को दिये गये हैं।

 

 

#निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय