बिहार के सारण जिले में एक हाथी ने सड़क पर जमकर तांडव मचाया, कई गाड़ियों को बनाया निशाना, एक की मौत
सारण
बिहार के सारण जिले में एक हाथी ने सड़क पर जमकर तांडव मचाया। दशहरा के मेले में इस हाथी ने खूब उत्पात मचाया है। यहां एकमा में दशहरा जुलूस में शामिल होने आया हाथी अचानक सनक गया। हाथी की वजह से बाजार में अचानक भगदड़ मच गई। इस हाथी ने चार पहिया औऱ दो पहिया वाहनों को निशाना बनाया। इस हाथी ने मेले में एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया औऱ बस को पलटने का प्रयास भी किया। इस सनकी हाथी के ऊपर एक बच्चा और महावत सवार थे। इस हाथी ने भुइली चवर में भैंस चरा रहे एक शख्स को जख्मी कर दिया। जख्मी युवक ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया।
हाथी के बवाल के कारण पूरे इलाके में 2 घंटे से ज्यादा समय तक अफरातफरी मची रही। बताया जा रहा है कि काफी देर के बाद महावत और हाथी को काबू को किया जा सका। इसके बाद उत्पात मचा रहे गजराज को एक बगीचे में ले जाकर बांध दिया गया। इस हाथी ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, इस हाथी ने मुख्य मार्ग पर कई मोटरसाइकिलों को नुकसान पहुंचाया है। कुछ वीडियो भी सामने आए है। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि यह हाथी सड़क पर खड़ी कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर रहा है। एक अन्य वीडियो में यह हाथी सड़क पर मौजूद लोगों को खदेड़ते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हाथी पर महावत औऱ बच्चा सवार हैं। महावत किसी तरह इस हाथी को नियंत्रण करने में लगा है लेकिन हाथी बेकाबू है।
#The elephant that came to join the Dussehra

पाठको की राय