Saturday, October 24th, 2026

बिहार-नवादा में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत और दूसरा गंभीर होने पर मचा बवाल

नवादा.

नवादा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद आक्रोशित लागों ने सड़क जाम कर दिया।

इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने खड़े ट्रक में आग लगा दी। घटना की सूचना पुलिस पहुंचकर और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद लोग माने और प्रदर्शन खत्म किया। इधर,अग्निशमन विभाग के कर्मियों को बुलाया गया तबतक बहुत देर हो चुकी थी। आग ने अपने आगोश में ट्रक को ले लिया था। ट्रक पूरी तरह जल गया।

बड़ी संख्या में पुलिस कैंप कर रही है पुलिस
वहीं मृत युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोनावां निवासी पवन सिंह का 32 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार उर्फ बिट्टू कुमार के रूप में की गई हैं। वहीं घायल युवक की पहचान वारिसलीगंज के सिमरी गांव के हरि सिंह के रूप में की गई। घटनास्थल बड़ी संख्या में पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल नवादा भेजा दिया। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं। वहीं युवक अतौआ के तरफ से अपने घर लौट रहा था। मृतक युवक के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं परिवार को देखने वाला कोई नहीं है।

 

#Bihar-Nawada#truck crushed two biker

Source : Agency

पाठको की राय