Saturday, October 24th, 2026

बिहार में आयकर की टीम ने नेता के आधा दर्जन ठिकानों पर बोला धावा, लोकसभा चुनाव के बीच जांच से हड़कंप

मुजफ्फरपुर.

आयकर विभाग की टीम पूर्व वार्ड पार्षद और निवर्तमान पार्षद सीमा झा पति विजय कुमार झा के घर पर पहुंची है। आयकर विभाग के छह से अधिक अधिकारी पार्षद पति के घर को खंगाल रहे हैं। उनके दुकान, कार्यालय और कई अन्य जगहों पर छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग की टीम विजय कुमार झा से सघन पूछताछ कर रही है।

विजय कुमार झज्ञ पर आय से अधिक संपत्ति, प्रॉपर्टी लेन-देन के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह मालीघाट चौक स्थित नगर निगम वार्ड 41 की पार्षद सीमा झा के पति पूर्व पार्षद विजय झा ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो वह दंग रह गए।  इनकम टैक्स की टीम अचानक घर के अंदर आ गई। घर में बाहर से आने वालों की इंट्री बंद कर दी गई है।

इनकम टैक्स की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया
अलग-अलग टीम पुरानी बाजार स्थित सविता विवाह भवन, चूना भट्टी रोड स्थित सविता वृद्ध आश्रम, भारत माता चौक के टाइल्स मार्बल दुकान, कोठिया स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में जांच करने पहुंची है। हालांकि इस मामले में इनकम टैक्स की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।

 

#Income Tax raided#Bihar

Source : Agency

पाठको की राय