Saturday, October 24th, 2026

बिहार-चंपारण में एयरफोर्स से रिटायर डॉक्टर ने दी जान, बेटे ने अम्मी की काली करतूत को बताया जिम्मेदार

चंपारण.

पूर्वी चंपारण के रक्सौल में भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत हो चुके डॉक्टर मोहम्मद शाह ने अपनी जान दे दी। उनके कमरे में पंखे से लटकती हुई उनकी लाश मिली है। पुलिस को डॉक्टर की जेब से एक नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने जो आरोप लगाया है, वह चौंकाने वाला है। डॉ. शाह ने मरने से पहले लिखा कि बीबी और ससुराल वालों से तंग हैं और अब जीना नहीं चाहते।

इधर, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की पूछताछ की कोशिश में है। इधर, डॉ. शाह 14 वर्षीय पुत्र ने बताया कि उसकी अम्मी और अब्बू के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। इसमें अब्बू की जीत हुई थी। अम्मी के काली करतूतों के कारण अब्बू काफी डिप्रेशन में रहते थे।

पत्नी छोड़कर चली गई थी
बताया जा रहा है कि रक्सौल थाना क्षेत्र लक्ष्मीपुर निवासी डॉ. मोहम्मद शाह इसी साल जनवरी माह में एयरफोर्स से सेवानिवृत हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपने गांव लक्ष्मीपुर में ही एक दवा की दुकान खोला था। और, अपने दो बच्चों के साथ रहते थे। डॉ. शाह का संबंध उनकी पत्नी के साथ अच्छा नहीं था और वह इन्हें छोड़ चुकी थी। इससे मोहम्मद शाह का जीवन अशांत चल रहा था। वह घर पर अपने दो बच्चों के साथ रहते थे। परिजनों का कहना है कि पत्नी के कारण डॉ. शाह काफी तनाव में रहते थे। पत्नी के जाने का गम वह झेल नहीं पाए और पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने इनको कमरे के पंखे से लटकते हुए देखकर कर हल्ला किया और भारी संख्या मे स्थानीय लोग एकत्र हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

साफिया और ससुराल वाले टॉर्चर करते थे
थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि मृतक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि वह अपनी पत्नी साफिया और ससुराल वालों के तरफ से काफी टॉर्चर हो रहे हैं। इससे उनका मानसिक तनाव काफी बढ़ गया है, अब वे जीना नहीं चाहते। वहीं लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी डॉ. शाह के नौकरी के दौरान ही उनकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ भाग गई। न्यायालय मे मुकदमा भी चला। इसके बाद से लगातार पत्नी लगातार पैसे को लेकर डॉ. शाह पर दबाव बनाने लगी। इससे प्रताड़ित होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

 

#Bihar-Champaran#Air Force retired doctor suicide

Source : Agency

पाठको की राय