Friday, October 23rd, 2026

बलरामपुर रामनुजगंज में शख्स ने की चार साल के बेटे की हत्या, परिजनों से बताया बलि देना

बलरामपुर रामनुजगंज.

बलरामपुर रामनुजगंज में एक युवक ने अपने 4 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी। इससे पहले आरोपी ने एक मुर्गे की भी जान ली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या से पहले परिजनों से कहा था कि वह किसी की बलि देगा। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महुआडीह निवासी कमलेश नगेशिया (26) कुछ दिनों से बड़बड़ कर रहा था। इसके बाद शनिवार देर शाम वह चाकू लेकर घूम घर में घूमने लगा।

परिजनों ने देखा तो उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए ध्यान नहीं दिया। रात को खाना खाने के बाद सब सोने के लिए चले गय। कमलेश नगेशिया की पत्नी भी दोनों बच्चों को लेकर कमरे में चली गई। सुबह करीब 4 बजे उसकी नींद खुली तो देखा कि बड़ा बेटा अविनाश (4) उसके बगल में नहीं है। इस पर उसने कमलेश से अविनाश के बारे में पूछा तो उसने बताया कि आंगन में बलि चढ़ा दी है। इतना सुनते ही कमलेश की पत्नी दौड़ते हुए आंगन में पहुंची तो वहां अविनाश का सिर कटा शव पड़ा हुआ था। पास ही एक मुर्गा भी मरा पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी कमलेश को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया है। आरोपी दो दिनों से ही अजीब हरकत कर रहा था। पहले वह ठीक था। शाम को भी परिवारजनों के सामने उसने किसी की बलि चढ़ाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। मामले में पुलिस ने धारा 302, 201 का अपराध दर्ज किया है।

 

#four year killed#Balrampur Ramnujganj

Source : Agency

पाठको की राय