Friday, October 23rd, 2026

बलौदा बाजार में दोस्त ने शराब के नशे में बताया पत्नी का 'गहरा राज', आहत होकर फांसी पर झूला युवक

बलौदा बाजार।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के लच्छनपुर गांव में दो दोस्त के बीच विवाद गहराने पर एक ने फांसी पर लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजनों ने करही बाजार सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में मालूम चला है कि दो मई की शाम करीब छह बजे मृतक राकेश पाटले अपने मोहल्ले के धनलाल जांगड़े उर्फ धन्ना जांगड़े के साथ गांव के जमनईया पुलिया के नीचे शराब पी रहा था।

शराब पीने के दौरान राकेश नशे की हालत में धनलाल की पत्नी के चरित्र को लेकर बातें करने लगा। इस पर गुस्साये धनलाल ने राकेश को तमाचा जड़ दिया। जब वह घर पहुंचा तो बहुत गुस्से में था। गुस्से में उसने पहले चाकू से अपना गला रेतने की कोशिश की जब घर वालों ने उसे रोका तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजन उसे फांसी से उतारकर जिला अस्पताल बलौदाबाजार लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दो दोस्त साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद आत्मसम्मान पर चोट पहुंचने की बात करते हुए एक युवक फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी धनलाल ऊर्फ धन्ना जांगड़े को  गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 

#man hanged#Baloda market

Source : Agency

पाठको की राय