Thursday, October 22nd, 2026

बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें

बागपत
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बिजनौर आगमन से पहले पश्चिमी यूपी के बागपत जनपद को एक बड़ा तोहफा दिया है। यहां तीन सड़कों के नाम चौधरी चरणसिंह, महेंद्र सिंह टिकैत और शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखने को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि बागपत जनपद के टांडा-रमाला मार्ग को अब चौधरी चरण सिंह मार्ग के रूप में जाना जाएगा। वहीं छपरौली-बरनावा मार्ग को अब चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत मार्ग के रूप में जाना जाएगा। ग्राम जोहड़ी में बिजली घर के सामने से ग्राम विजयवाड़ा तक जाने वाली सड़क को दादी चंद्रो तोमर मार्ग के रूप में जाना जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 सितंबर को बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी के पास स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के लिए आ रहे हैं। नजीबाबाद तहसील के मौजा मधुसुदनपुर देवीदास में 102 बीघा भूमि में बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर अधिकारियों के हाथ-पांव फूले हुए हैं।

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने व जनसभा स्थल को तैयार करने के लिए भूमि को समतल करने के लिए जेसीबी लगाई गई है। अधिकारी अपने सामने भूमि को समतल करा रहे हैं। सभा स्थल तक जाने-आने के लिए युद्ध स्तर पर सड़क का काम चल रहा है। आसपास के गांवों की साफ-सफाई के लिए दर्जनों सफाईकर्मी लगे हैं।  

मौजा मदसूदनपुर देवीदास में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के बराबर में मंदिर के पास खाली पड़ी 50 बीघा भूमि में केंद्रीय विद्यालय भी बनाया जाएगा। विद्यालय के लिए प्रस्ताव कर भूमि आवंटित कर दी गई है। अब स्वाहेड़ी खुर्द में प्रस्तावित स्टेडियम भी स्वीकृत हो गया है, जो 30 बीघा भूमि में बनाया जाएगा।

 

#Chaudhary Charan Singh#Mahendra Singh Tikait

Source : Agency

पाठको की राय