Sunday, October 25th, 2026

असम में AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जाति और धर्म के आधार पर बांटना BJP की रणनीति

असम
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम ने रविवार को कहा कि जाति और धर्म के आधार पर बांटना बीजेपी की रणनीति है। एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा, "फायदा पाने के लिए समुदायों को जाति और धर्म के आधार पर बांटना बीजेपी की रणनीति है। बीजेपी देख रही है कि नॉर्थ ईस्ट उनके पक्ष में नहीं जा रहा है, इसलिए दोनों के बीच खाई पैदा की जा रही है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐसे बयान दिए कि सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए मिया मुसलमान जिम्मेदार हैं।"

 

#असम में AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम

Source : Agency

पाठको की राय