Wednesday, October 21st, 2026

अमरपाटन मे पंडालो मे भक्तों की लगी कतार सभी भक्त भक्तिमय मे डूबे

अमरपाटन
एक बार फिर से नवरात्रि में धूम देखने को मिल रही है। प्रतिदिन माँ दुर्गा के मंदिरों में जंहा भक्तों की पूजन-अर्चना और दर्शन की भीड़ जुट रही है। तो वही दूसरी ओर दुर्गा पंडालों में डांडिया व गरबा नृत्य महोत्सव की भी धूम मची है। जिसमे सैकड़ो बालक व बालिकाएं  देश के अलग-अलग प्रांतों से अलग अलग टोली बनाकर डांडिया व गरबा नृत्य कर रही है। ऐसा ही सुंदर नजारा अमरपाटन में दुर्गा नवमी पर  झलक दिखायी दी।

उमराही दुर्गा वाहनी कमेटी अमरपाटन, मित्रों का संगम कमेटी अमरपाटन, एकता ग्रुप आजाद चौक अमरपाटन, सुभाष चौक कमेटी अमरपाटन, श्री बडागर हनुमान मंदिर कमेटी अमरपाटन, राम-जानकी मंदिर कमेटी अमरपाटन, नव दुर्गा उत्सव समिति अमरपाटन, दबंग कमेटी अमरपाटन, छान फूक कमेटी अमरपाटन आदि। अभिषेक निगम ने बताया कि इसमें न जाति न धर्म किसी प्रकार कोई भेदभाव नहीं किया जाता सब धर्म जाति के लोग एक साथ मिलकर इस गरबा नृत्य में भाग लेते है इससे सबमें भाई चारा बढ़ता है और जब आपस में भाई चारा बढ़ेगा तभी हमारा देश एक भारत श्रेष्ठ भारत बनेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय